Browsing: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम मिखाइल गोर्बाचेव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे आयोजित खादी उत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्‍द्र पटेल, सांसद श्री सी आर पाटिल, राज्य मंत्री श्री हर्ष सांघवी और श्री जगदीश पांचाल, अहमदाबाद के मेयर श्री किरीटभाई परमार और केवीआईसी के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार उपस्थित थे।

कर्नाटक में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक जीप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नौ श्रमिकों की मौत हो गई और 13 घायल हो गए।यह हादसा तुमकुर जिले में नेशनल हाईवे पर सीरा के निकट हुआ। दुर्घटना के शिकार हुए सभी जीप सवार दैनिक वेतनभोगी मजदूर थे। ये बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। मृतकों में तीन बच्चे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यू20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप्स में 16 पदक (पुरुष और महिला फ्रीस्टाइल में 7-7 और ग्रीको रोमन में 2) जीतने पर भारतीय कुश्ती टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अगस्त, 2022 को हरियाणा और पंजाब का दौरा करेंगे। दो दिनों के दौरान प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन/लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11 बजे दिन में हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।