Browsing: PM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भरूच (गुजरात) के आमोद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास किया। प्रधानमंत्री ने जंबूसर में बल्क ड्रग पार्क, दहेज में डीप सी पाइपलाइन परियोजना, अंकलेश्वर और पनोली में हवाई अड्डे के पहले चरण और बहुस्तरीय औद्योगिक शेड के विकास की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने कई परियोजनाओं को देश को समर्पित किया जो गुजरात में रसायन क्षेत्र को बढ़ावा देंगी।

महाराष्ट्र के नासिक में ट्रक से टक्कर के बाद एक बस में भीषण आग लग गई. आग में झुलसने से कई यात्रियों की मौत हो गई. सीएम एकनाथ शिंदे ने 12 यात्रियों के मरने की पुष्टि की है. जबकि 38 लोग घायल हुए हैं.  बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पीएम मोदी और सीएम एकनाथ शिंदे ने शोक जताया है. सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने  मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजयदशमी के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 1470 की लागत से बने एम्स (AIIMS) का उद्घाटन किया. राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस अवसर पर मौजूद थे. इस एम्स के उद्घाटन साथ ही उम्मीद की जानी चाहिए कि अब हिमाचल के लोगों को बीमारियों के दशानन से मुक्ति मिलेगी और विजयदशमी के अवसर राज्य की जनता को समर्पित यह अस्पताल राज्य के लोगों को बीमारियों पर विजय पाने में मदद करेगा.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस का भी उद्घाटन किया और इस अवसर पर आईएमसी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

एक नए तकनीकी युग की शुरुआत करते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। 5G तकनीक से निर्बाध कवरेज, उच्च डेटा दर, कम विलंबता और अत्यधिक विश्वसनीय संचार सुविधाऐं प्राप्त की जा सकेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखायी। मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10.30 बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। इसके बाद ट्रेन में सवार होकर उन्होंने गांधीनगर से अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन तक यात्रा भी की। एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन महाराष्ट्र और गुजरात की राजधानियों को जोड़ती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को भावनगर में 5200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने भावनगर में दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल और ब्राउनफील्ड पोर्ट की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का भी उद्घाटन किया, जो 20 एकड़ में फैला है और इसे लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी गुरूवार की रात में अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में आयोजित नवरात्रि उत्सव समारोह में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 सितंबर को गुजरात के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री 29 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे सूरत में 3400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री भावनगर जाएंगे। वहां दोपहर करीब 2 बजे वे 5200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से अयोध्या में लता मंगेशकर चौक के उद्घाटन के अवसर पर सभा को संबोधित किया।