Browsing: pratiksha

अनुपम पटनायक की फिल्म प्रतीक्षा की निर्माण प्रक्रिया ही अपने आप में एक फिल्म हो सकती है। एक पिता-पुत्र की कहानी लिखने से लेकर, इस फिल्म के शुरुआती दौर में अपने पिता को खो देने तक, फिर फिल्म न बनाने का निर्णय लेने से लेकर आखिरकार अपने परिवार द्वारा इसे बनाने के लिए पुनः राजी किए जाने तक, और अब इफ्फी-2022 में इसके प्रदर्शन तक, इस फिल्म की अपनी ही एक यात्रा रही है।