Browsing: President

अमरीका के राष्‍ट्रपति जो-बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (29 दिसंबर, 2022) को हैदराबाद में जी. नारायणम्मा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस फॉर वूमन की छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ-साथ बीएम मलानी नर्सिंग कॉलेज और महिला दक्षता समिति के सुमन जूनियर कॉलेज के छात्रों को संबोधित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडम और मुलुगू जिलों का दौरा करेंगी। बोल्लाराम में दक्षिण भारत के प्रवास पर गईं राष्ट्रपति आज भद्राचलम के श्री सीतारामास्वामी मंदिर और मुलुगू के विश्व प्रसिद्ध रमप्पा मंदिर जाएंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (27 दिसंबर, 2022 को) हैदराबाद में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में केशव मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने स्थानीय स्वाधीनता सेनानियों के योगदान को प्रदर्शित करने वाले ‘हैदराबाद लिबरेशन मूवमेंट’ पर एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विश्व हिंदू परिषद ने इसे विनाश काले विपरीत बुद्धि की संज्ञा दी है। विहिप ने इस बयान के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी मांगने की भी मांग की है।

अमरीकी राष्‍ट्रपति जो. बाइडेन ने भीषण बर्फीले तूफान के कारण आपतकालीन स्थिति की घोषणा कर दी है। ह्वाइट हाउस से जारी वक्‍तव्‍य में राष्‍ट्रपति ने कहा है कि आपात स्थिति के मद्देनजर न्‍यूयॉर्क राज्‍य को समस्‍त संघीय सहायता उपलब्‍ध कराई जाये।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल में श्रीशैलम मंदिर परिसर में “आंध्र प्रदेश राज्य में श्रीशैलम मंदिर का विकास” परियोजना का उद्घाटन किया। परियोजना को पर्यटन मंत्रालय के विरासत संवर्धन अभियान के अंतर्गत ‘तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत वृद्धि ड्राइव पर राष्ट्रीय मिशन (पीआरएएसएचएडी) के अंतर्गत स्वीकृत और तैयार किया गया था।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति महामहिम वोलोदिमिर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की।