Browsing: President

जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस में अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एक राय होकर यह चाहते हैं कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें. गहलोत ने राहुल गांधी से भी मांग की है कि वे अध्यक्ष का पद स्वीकार करें. अशोक गहलोत ने कहा कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो कांग्रेस में निराशा छा जाएगी और कई नेता घर बैठ जाएंगे.

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने डॉ. शंकर दयाल शर्मा के चित्र के सामने पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।प्रधानमंत्री ने फ्रांस में जारी सूखे और जंगल की आग को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति मैक्रों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की।

श्री रूद्रात्मक हनुमान मंदिर पुराना छापाखाना छिंदवाड़ा
श्रीरूद्र परिवार छिंदवाड़ा द्वारा हनुमान प्रकट उत्सव के संकल्प अनुसार पाआमा नर्सरी में कलेक्टर श्रीमान सौरव सुमन जी के अध्यक्षता में 1300 विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर महोदय द्वारा श्री हनुमान जी महाराज की पूजा की गई एवं उनके द्वारा रोपे जाने वाले पीपल का पौधा का भी पूजन किया गया।

भारतीय वायु सेना (गरुड़) के 924678 सार्जेंट श्याम वीर सिंह एक गरुड़ उड़ान के पद पर तैनात है।
वह एक ऑपरेशन के दौरान, गरुड़ टीम के स्काउट के तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए 96 घंटे के एक मिशन पर थे। इस मिशन को 13,000 फीट की ऊंचाई पर (आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने पर) अंजाम दिया जा रहा था। इस ऑपरेशन को पुलवामा के त्राल जिले के धाचीगाम रिजर्व फॉरेस्ट में चलाया गया था।

राष्ट्रपति ने आरपीएफ के कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से अलंकृत करने की घोषणा की

दुनिया भर में युद्ध रोकने के लिए मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रेडोर  ने एक आयोग बनाने के लिए प्रस्ताव रखा है। विश्व शांति व समझौते को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाने वाला यह आयोग 5 साल के लिए एक शांति समझौता करेगा। ओब्रेडोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पोप फ्रांसिस और UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस अगले 5 सालों तक वैश्विक शांति का खाका पेश करें। इन तीनों की अगुवाई में एक समिति बनाई जाए।”

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज यानी गुरुवार 11 अगस्त को देश के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. शपथग्रहण से पहले उन्होंने सुबह राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दोपहर करीब 12.30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़  आज देश के 14वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे. आज शपथग्रहण से पहले उन्होंने सुबह राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी.

“रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
रक्षा बंधन भाइयों के लिए बहनों के प्यार और स्नेह की अभिव्यक्ति है और उनके बीच अटूट बंधन को दोहराने का अवसर है। रक्षा बंधन का त्योहार सहज प्रेम और पारस्परिकता का प्रतीक है और यह लोगों को करीब भी लाता है।