Browsing: Prime Minister
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) के अवसर पर सूरीनाम के राष्ट्रपति महामहिम श्री चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाकात की। राष्ट्रपति संतोखी 7-14 जनवरी 2023 के दौरान भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं और 17वें पीबीडी में विशिष्ट अतिथि हैं।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 जनवरी, 2023 को वाराणसी में एमवी गंगा विलास के साथ दुनिया की सबसे लंबे रिवर क्रूज का शुभारंभ भारत के लिए रिवर क्रूज पर्यटन के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर कल इंदौर जायेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय विद्यालय, अंबाला कैंट की कक्षा 9 की छात्रा सुश्री इशिता द्वारा ‘परीक्षा पर चर्चा’ 2023 पर बनाई गई पेंटिंग की सराहना की है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में राज्यों के मुख्य सचिवों के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लिया, जो शनिवार को समाप्त हुआ।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कनेक्टिविटी, शिक्षा, पर्यटन और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए नगालैंड के लोगों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षाओं पर अपनी स्वरचित कविता साझा करने के लिए केवी ओएनजीसी, देहरादून की छात्रा, कु. दीया की प्रशंसा की है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में कंगला नोंगपोक थोंग के खुलने पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो संदेश के माध्यम से जल पर पहले अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो संदेश के माध्यम से जल संरक्षण के विषय पर राज्यों के मंत्रियों के प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का विषय ‘वाटर विजन @ 2047’ है और फोरम का उद्देश्य सतत विकास और मानव विकास के लिए जल संसाधनों के दोहन के तरीकों पर चर्चा के लिए प्रमुख नीति निर्माताओं को एक साथ लाना है।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.