Browsing: Prime Minister

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान – रोजगार मेला – का शुभारंभ करेंगे। समारोह के दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।

आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (पीएमएवाई-यू) दुनिया की सबसे बड़ी आवास योजना के रूप में उभरी है। कल राजकोट में प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी पुरस्कार 2021 के अभिनंदन समारोह में बोलते हुये उन्होंने रेखांकित किया कि इस योजना के तहत 1.23 करोड़ घरों को पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज यहां जन परामर्श के लिए नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क (एनसीआरएफ) के मसौदे को प्रस्तुत किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 अक्टूबर को गुजरात के गांधीनगर में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में डेफएक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इंडिया पवेलियन में, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन किए गए स्वदेशी ट्रेनर विमान एचटीटी-40 का भी अनावरण किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के त्रिमंदिर, अडालज में उत्कृष्ट मिशन स्कूलों (मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस) का शुभारंभ किया। मिशन की परिकल्पना कुल 10,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ की गई है। त्रिमंदिर में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लगभग 4260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। यह मिशन गुजरात में नई कक्षाओं, स्मार्ट कक्षाओं, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं की स्थापना और राज्य में स्कूलों के बुनियादी ढांचे के समग्र आधुनिकीकरण से शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ में लगभग 3580 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जूनागढ़ में इन परियोजनाओं में तटीय राजमार्गों में सुधार के साथ-साथ मिसिंग लिंक का निर्माण, दो जलापूर्ति परियोजनाएं और कृषि उत्पादों के भंडारण के लिए एक गोदाम परिसर का निर्माण शामिल है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19-21 अक्टूबर 2022 तक राजकोट, गुजरात में भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन-दिवसीय कार्यक्रम ‘इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव-2022’ (आईयूएचसी-2022) का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, श्री हरदीप सिंह पुरी, आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर और केंद्र एवं राज्यों के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19-20 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे और करीब 15,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत 600 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों (पीएमकेएसके) का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना- एक राष्ट्र एक उर्वरक’ का भी शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात में पीएमजेएवाई-एमए योजना आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पीएमजेएवाई-एमए योजना आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों से भी बातचीत की।