Browsing: Prime Minister

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हांगझोउ में एशियाई खेल 2022 में महिला तीरंदाजी कम्पाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर ज्योति सुरेखा वेन्नम, परणीत कौर और अदिति गोपीचंद को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के जोधपुर में सड़क, रेल, विमानन, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लगभग 5000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) में कान, नाक और गला विभाग (ईएनटी) द्वारा पिछले 18 महीनों में 50 मरीजों के दोनों कानों में एक साथ ध्वनि यंत्र प्रत्यारोपित करने के कीर्तिमान की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने होंगझाउ में आयोजित एशियाई खेल 2022 में पुरुषों की 4×400 रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल और राजेश रमेश को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला मुक्केबाजी के 57 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मुक्केबाज परवीन हुडा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की। प्रधानमंत्री ने सिक्किम के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस स्थिति में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खिलाड़ियों को 71 पदक जीतने पर आज बधाई दी और इसे एशियाई खेलों में भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका बताया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 अक्टूबर, 2023 को राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री राजस्थान के जोधपुर में सड़क, रेल, विमानन, स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों की लगभग 5000 करोड़ रुपये लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्‍हें राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निज़ामाबाद, तेलंगाना में बिजली, रेल और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।