Browsing: Program Organized

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखो के कारण राज्य में राजनीतिक पार्टियों के साथ चुनाव आयोग की भी तैयारियां जोरों पर हैं. इन सबके बीच, राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है.

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के कार्यान्वयन के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने पर एक अनूठा कार्यक्रम, मत्स्य संपदा जागृति अभियान शुरू किया।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय (एनएमएनएच) की एक क्षेत्रीय शाखा; प्राकृतिक इतिहास क्षेत्रीय संग्रहालय (आरएमएनएच), मैसूर, ने #SaveEnergy #LifestyleforEnvironment- मिशन लाइफ, हरित संवाद और हरित संकल्प पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण वाले एक स्वायत्त संगठन साहित्य अकादमी ने नई दिल्ली के इंडिया गेट लॉन में कलांजलि नामक अभियान के एक भाग के रूप में कहानी सुनाने के एक कार्यक्रम का आयोजन किया है।

सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ‘मोदी@20, ड्रीम्स मीट डिलीवरी पर सामाजिक न्‍याय विमर्श कार्यक्रम आज यहां डॉ0 बी. आर अम्‍बेडकर नेशनल सेन्‍टर में केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्‍द्र कुमार की उपस्थिति में केन्‍द्रीय श्रम एवं रोजगार, वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्‍द्र यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में आयोजित किया गया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 4जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 जून को सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में ‘मिट्टी…

समग्र समाचार सेवा जयपुर, 24 जनवरी। एसडीआरएफ बटालियन मुख्यालय गाडोता जयपुर में बाल अधिकार रक्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाग्यश्री संस्थापक राजस्थान अनसंग स्टार्स अभियान ने कार्यक्रम की…

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 15 नवंबर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 16 नवंबर, 2021 को सुबह 10:30 बजे सीएजी कार्यालय परिसर में पहले लेखापरीक्षा दिवस (ऑडिट)…

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 12 सितंबर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने 128 साल पहले शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण पर आज जेएनयू में आयोजित एक कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। श्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा, ‘मैं 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद जी के ऐतिहासिक भाषण के 128वें वर्ष को मनाने के लिए आज आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किए जाने से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उनके भाषण ने दुनिया को हिला दिया था। आज भी यह अब तक के सबसे दमदार और यादगार भाषणों में से एक है। उनके तीखे संबोधन ने एक अत्यंत सम्मोहक और अविस्मरणीय अपील की थी।’ मंत्री ने आगे कहा कि ‘हमें अपनी विरासत पर गर्व है और हम भविष्य की ओर देख रहे हैं। हम एक ऐसा राष्ट्र हैं जो नए विचारों को महत्व देता है और नए भारत के निर्माण के लिए नवाचार पर ध्यान केंद्रित करता है। हम एक ऐसा राष्ट्र हैं जो दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अध्यात्मिक उपचार की ताकत के साथ-साथ सॉफ्टवेयर की परिवर्तनकारी शक्ति में विश्वास करता है!’ उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का दृष्टिकोण एवं मंत्र – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास- स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को मूर्त रूप देते हैं।’ श्री ठाकुर ने कहा, ‘इसने पहली बार आध्यात्मिक आधार पर पूर्व और पश्चिम के बीच संवाद स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने अपने भाषण के जरिये विश्व को हमारी प्राचीन सभ्यता एवं सांस्कृतिक पहचान का परिचय दिया। उनके शब्दों ने हमारी राष्ट्रीय पहचान पर जोर देने के लिए कई लोगों को जगाया और प्रेरित किया। मैं आपको याद दिलाता हूं कि वह ब्रिटिश राज का समय था। औपनिवेशिक शक्तियों ने न केवल हमारी भूमि को लूटा था बल्कि उन्होंने हमारे समृद्ध प्राचीन अतीत को धूमिल करने, हमारे लोगों को विभाजित करने और हमारी ऐतिहासिक विरासत एवं दुनिया में भारत के स्थान को विकृत करने का भी प्रयास किया था। स्वामी विवेकानंद एक आध्यात्मिक दिग्गज थे। वे विश्व स्तर पर सम्मानित विचारक थे। वह एक ऐसा व्यक्तिव हैं जिनके विचार आज भी हमारे आदर्शों को आकार देते हैं। भारत 135 करोड़ भारतीयों का एक युवा राष्ट्र है जो दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।’