Browsing: Punjab
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया को गिरफ्तार किया है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 नवंबर, 2022 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कुरुक्षेत्र के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।
पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विभिन्न फैकल्टी के डीन चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंजाब यूनिवर्सिटी में 11 डीन फैकल्टी और सेक्रेटरी के लिए तीन दिसंबर को मतदान होगा। काफी लंबे समय से डीन चुनाव को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से माथापच्ची जारी थी। चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही इसे लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है।
पंजाब के रूपनगर जिले में श्री कीरतपुर साहिब के समीप एक यात्री ट्रेन की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गयी. पंजाब सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब प्रवासी मजदूरों के चार बच्चे सतलुज नदी पर बने पुल के पास रेलवे ट्रैक के समीप खेल रहे थे.
कितनी बड़ी विडंबना है कि जब 13 नवंबर को पंजाब में ‘आप’ सरकार ने शस्त्रों/हिंसा के सार्वजनिक प्रदर्शन/महिमामंडन पर प्रतिबंध लगाया, तब उसी कालखंड में दो ऐसी घटनाएं सामने आई— जिसने इस आदेश की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया। 12 नवंबर को हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में कट्टरपंथी सिख संगठनों ने अमृतसर स्थित अदालत परिसर में पेशी के दौरान आरोपी संदीप सिंह ‘सन्नी’ पर फूल बरसाएं और उसके पक्ष में नारेबाजी भी की।
14 साल की उम्र में जब पंजाब के भटिंडा की रहने वाली वो लड़की दुल्हन बनकर ससुराल आई तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि बस चंद दिनों बाद विधवा हो जाएगी। बड़ी धूम-धाम से भटिंडा की रहने वाली लाला वन की शादी हुई।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार पांचवें दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने के कारण प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के लिए मजबूर होने को लेकर अत्यधिक चिंता व्यक्त करते हुए, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगाह किया कि पराली जलाने से संबंधित वायु प्रदूषण में राजस्थान में 160 प्रतिशत और पंजाब में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मार्गदर्शन में, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) द्वारा धान की पराली के कुशल प्रबंधन के लिए विकसित पूसा डीकंपोजर के किसानों द्वारा बेहतर व इष्टतम उपयोग के उद्देश्य से पूसा, दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में कार्यशाला आयोजित की गई, जिससे सैकड़ों किसान मौजूद थे एवं 60 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के माध्यम से हजारों किसान वर्चुअल भी जुड़े।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक पंजाब सिविल सचिवालय में संपन्न हुई। इसमें पंजाब कैबिनेट ने तीन अहम फैसले लिए। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके दी। इन फैसलों में धार्मिक ग्रंथों को लेकर जाने वाली गाड़ियों को टैक्स मुक्त करना, नाैकरी में पंजाब के युवकों को प्राथमिकता देने के लिए भर्ती नियमों में बदलाव, मोहाली मेडिकल मेडिकल कालेज के नए स्थान को मंजूरी देना शामिल है।