Browsing: Queen Elizabeth

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन पहुंच गई हैं। लंदन के हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन पर ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त व उप उच्चायुक्त व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कई भारतीयों परिवारों द्वारा उनका स्वागत किया गया

ब्रिटेन में सबसे अधिक समय तक राजशाही की कमान संभालने वालीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कोहिनूर हीरा भारत वापस किये जाने की मांग फिर से उठ रही हैं. महारानी के बेटे प्रिंस चार्ल्स के राजगद्दी संभालने के साथ ही 105 कैरेट का हीरा उनकी पत्नी डचेस कॉर्नवॉल कैमिला के पास जाएगा. कोहिनूर एक बड़ा, बेरंग हीरा है जो 14वीं सदी की शुरुआत में दक्षिण भारत में मिला था.