मॉरीशस की शिक्षाविद रचना का सतना प्रवासBy Samagra BharatJanuary 18, 2023 प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारीं मॉरीशस की ख्यातनाम शिक्षाविद रचना हृदय अपने एक सप्ताह के विंध्य प्रवास पर सतना पहुंचीं। इस दौरान वे इस अञ्चल के शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण करेंगी और मॉरीशस एवं भारत में शैक्षणिक आदान-प्रदान की संभावनाएं तलाशेंगी।