Browsing: Rajnath Singh
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर पूर्व में सरकार द्वारा शुरू की गई त्वरित विकास की पहलों ने ‘लुक ईस्ट पॉलिसी’ को ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ में बदल दिया है, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हुआ है, जिसके फलस्वरूप सभी राज्यों को दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ व्यापार में सुधार करने में मदद मिली है।
कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रीय रक्षा मंत्री समदेच पिचे सेना टीईए बान्ह के निमंत्रण पर रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 22 नवंबर से 23 नवंबर, 2022 तक कंबोडिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। आसियान डिफेंस मिनिस्टर्स प्लस (एडीएमएम प्लस) के अध्यक्ष के रूप में कंबोडिया सिएम रीप, कंबोडिया में 9वीं वार्षिक बैठक की मेजबानी कर रहा है और रक्षा मंत्री 23 नवंबर, 2022 को इसको संबोधित करेंगे।
किसी भी राष्ट्र के साथ भारत की साझेदारी संप्रभु समानता एवं आपसी आर्थिक विकास पर आधारित है: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) को त्वरित और पारदर्शी निर्णय लेकर वित्तीय संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान किया है, इन्होंने इसको सशस्त्र बलों की युद्ध संबंधी तैयारी को मजबूत करने की कुंजी बताया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को आश्वासन दिया है कि हमारे सशस्त्र बल भारत पर बुरी दृष्टि रखने वाले किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित हैं। रक्षा मंत्री ने 13 नवंबर, 2022 को हरियाणा के झज्जर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य फोकस है
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेने और भविष्य की सभी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम और एक मजबूत आत्मनिर्भर ‘न्यू इंडिया’ बनाने का आह्वान किया.
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वह 95 साल के हो गए हैं। इस मौके पर आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उनके घर गए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश को 75 परियोजनाएं समर्पित कीं, जिनमें से कई केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लेह जिले के श्योक गांव में आती हैं। ये परियोजनाएं सैनिकों के साथ-साथ नागरिकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रूसी संघ के रक्षा मंत्री श्री सर्गेई शोइगु के अनुरोध पर दिनांक 26 अक्टूबर, 2022 को टेलीफोन पर बातचीत की । टेलीफोन पर हुए इस संवाद के दौरान दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति पर चर्चा की ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें मई 2020 में भारत-चीन सीमा गतिरोध शुरू होने के बाद नौ महीने में तीन बार विदेश जाना पड़ा था. राजनाथ ने हथियारों एवं गोला-बारूद के मामले में अन्य देशों पर निर्भरता कम करने के लिए देश में मजबूत रक्षा उद्योग बनाने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत को योजना में विशिष्टता और प्रौद्योगिकी के अलावा स्वदेशी उपकरण की भी आवश्यकता है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.