Browsing: rape of two minor sisters

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में दो सगी नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. यूपी पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. उधर, इस घटना के बाद से तनाव का माहौल भी दिख रहा है. गुस्साए ग्रामीणों ने अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर सड़क पर कई घंटों तक जाम लगाए रखा. तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.