Browsing: Released
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2023 में आज सज्जन सिंह यादव, अपर सचिव, भारत सरकार द्वारा लिखित पुस्तक ‘इंडियाज वैक्सीन ग्रोथ स्टोरी – फ्रॉम काउपॉक्स टू वैक्सीन मैत्री’ का विमोचन किया।
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में स्कूली बच्चों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लिखित किताब ‘‘एक्जाम वारियर्स’’ का विमोचन किया।
भारतीय प्रेस परिषद ने “राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका” विषय पर नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे और उन्होंने “नॉर्म्स ऑफ जर्नलिस्टिक कंडक्ट, 2022” का विमोचन किया।
नरेंद्र मोदी सिर्फ एक प्रधानमंत्री या नेता नहीं हैं, बल्कि एक समाज सुधारक और देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रतीक हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के गांधीनगर में ‘मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ नामक पुस्तक के गुजराती संस्करण के विमोचन के अवसर पर यह बात कही।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज यहां हिंदी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई की अभूतपूर्व पहल का शुभारंभ किया। पिछले कई महीनों से चल रही इस परियोजना के तहत एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पुस्तकों को हिंदी भाषा में तैयार किया गया है। MBBS की पढ़ाई हिन्दी में करवाने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से मेडिकल पढ़ाई के हिंदी में पाठ्यक्रम की किताबों का रिमोट दबाकर विमोचन किया।
‘सिख ऑफ अमेरिका’ संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत की जेलों में 30 साल से अधिक समय से बंद सभी सिखों की रिहाई का आग्रह किया है। मोदी को लिखे एक पत्र में ‘सिख ऑफ अमेरिका’ ने प्रधानमंत्री से इस मामले पर एक समिति का गठन करने और यह पता लगाने का आग्रह भी किया कि ऐसे कितने सिख जेलों में बंद हैं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को नई दिल्ली में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय – जीवन दर्शन और समसामयिकता’ (पांच खंड) पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने आज के समय में पंडित दीनदयाल के विचारों का महत्व समझाया।
पीएम मोदी के चुनिंदा भाषणों की पुस्तक का नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन परिसर में विमोचन
यह पुस्तक डॉ. अम्बेडकर के दृष्टिकोण को साकार करने हेतु किए जा रहे कठोर प्रयासों का दस्तावेज है: अनुराग ठाकुर
डॉ. मनसुख मांडविया ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची (एनएलईएम) 2022 जारी की