Browsing: republican

एलोन मस्क के मलिकाना हक वाले सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के बाद रिपबल्किन पार्टी की एक और नेता मारजोरी टेलर ग्रीन का अकाउंट भी बहाल कर दिया है. प्रतिनिधि सभा की सदस्य ग्रीन का अकाउंट इस साल जनवरी में ट्विटर की कोविड-19 सूचना संबंधी नीति का उल्लंघन करने के कारण निलंबित कर दिया गया था.

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। इन चुनावों में अमेरिकी नागरिकों ने संसद की प्रतिनिधि सभा यानी कांग्रेस की 435 और उच्च सदन सीनेट की 100 सीटों के लिए वोट डाले हैं। आज शाम तक चुनाव नतीजे आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इन चुनावों में सत्तारूढ़ राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी को झटका लगेगा।