Browsing: Rewa

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश के रीवा में 204 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 2,444 करोड़ रुपये की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री गोपाल भार्गव, रीवा से सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, सीधी से सांसद श्रीमती रीति पाठक, सांसद गणेश सिंह, मध्य प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री एवं सभी सांसद-विधायक तथा अधिकारीगण मौजूद थे।

मध्य प्रदेश के रीवा में सुहागी पहाड़ी के पास बस और ट्रक की टक्कर में यूपी के 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है , 40 लोग घायल हैं. घायल 40 लोगों में से 20 को प्रयागराज (यूपी) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी लोगों को भी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 3 वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 घायल हुए हैं। ये सभी मजदूर दिवाली मनाने घर जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

समग्र समाचार सेवा रीवा, 30 मार्च। मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन रीवा के रायपुर कर्चुलियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में…

समग्र समाचार सेवा भोपाल, 21 फरवरी। मध्य प्रदेश में रीवा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक 75 साल के बुजुर्ग…