Browsing: Sanchi

मध्य प्रदेश में देश की पहली सोलर सिटी सांची का उद्घाटन आज राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सांची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13 हजार सात सौ 47 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम होगा, जो दो लाख से अधिक पेड़ों के बराबर है।

मध्य प्रदेश के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. अमूल के बाद अब सांची ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. भोपाल सहकारी दुग्ध संघ की तरफ से जारी की गई सूचना के अनुसार, सांची के फुल क्रीम गोल्ड, स्टेंडर्ड, टोंड, डबल टोंड, चाह और चाय स्पेशल दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है. नई दरें शनिवार (20 अगस्त) से लागू होंगी. जी मीडिया संवाददाता ने बताया कि सांची फुल क्रीम दूध (गोल्ड) का आधा लीटर पैकेट 29 की जगह अब 30 रुपए में मिलेगा.