Browsing: seeks permanent seat

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक महीने में दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत के लिए स्थायी सीट का दावा पेश किया है। सऊदी अरब की यात्रा के दौरान जयशंकर ने कहा कि सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट हासिल करने का भारतीय दावा काफी मजबूत है, ताकि वैश्विक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिहाज से इस परिषद को प्रभावी रूप से सक्षम बनाया जा सके और अहम बात यह है कि इसके जरिए इसे और प्रासंगिक बनाया जा सके।