Browsing: State

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ये दौरा हमेशा की तरह इस बार भी देवभूमिवासियों का मार्गदर्शन और उत्साह बढ़ाने वाला रहा।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू त्रिपुरा और असम के तीन दिन की यात्रा पर आज सुबह अगरतला पहुंची। राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण, मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मानिक शाह और केन्‍द्रीय सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता राज्‍य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे. सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने रविवार को मुंबई में कहा, हमारी पार्टी में परिवर्तन चाहिए और मैं सोचता हूं वो परिवर्तन मैं ला सकता हूं. मैं और मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी की मजबूती के लिए चुनाव में खड़े हुए हैं. अगर कांग्रेस मजबूत हुई तो भारत भी मजबूत होगा इसलिए मैं आपका समर्थन मांग रहा हूं.

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या में लता मंगेश्कर चौक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रेड्डी ने कहा कि अयोध्या को विश्व पर्यटक केंद्र बनाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार संयुक्त रुप से काम कर रही है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद के कांकरिया में छठी अखिल भारतीय प्रिजन ड्यूटी मीट का उद्घाटन किया। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) द्वारा आयोजित तीन दिन की प्रिजन मीट के उद्घाटन समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, केन्द्रीय गृह सचिव और BPR&D के महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

मेघालय पुलिस बांग्लादेश से लगी सीमा के निकट “जिहादियों” की संभावित गतिविधियों के बारे में पता चलने के बाद हाई अलर्ट पर है और आसपास के इलाकों में कड़ी नजर रख रही है। डीजीपी एल.आर. बिश्नोई ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

नारियल विकास बोर्ड 2 सितंबर को 24वें विश्व नारियल दिवस पर समारोह आयोजित कर रहा है। इस वर्ष का मुख्य विषय है- खुशहाल भविष्य और जीवन के लिए नारियल की खेती करें। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इस समारोह का उद्घाटन जूनागढ़ (गुजरात) में करेंगे। इस दौरान तोमर बहुमाली भवन, जूनागढ़ में बोर्ड के राज्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे और बोर्ड के राष्ट्रीय पुरस्कारों एवं निर्यात उत्कृष्टतता पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा करेंगे।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने त्रिपुरा में राज्यसभा की रिक्त एक सीट के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 22 सितंबर को इस सीट पर मतदान कराया जाएगा।