Browsing: supreme court
2016 में केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और आरबीआई को निर्देश दिए हैं कि नोटबंदी से जुड़े रिकॉर्ड को जमा कराएं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह एक आर्थिक नीति है, अदालत हाथ पर हाथ रखे नहीं बैठ सकती.
ताजमहल के वास्तविक इतिहास का पता लगाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया. सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें इतिहास की किताबों से ताजमहल के निर्माण के संबंध में कथित गलत ऐतिहासिक तथ्यों को हटाने की मांग की गई थी.
सुप्रीम कोर्ट में देश की आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी सिर्फ अंग्रेजी में ही जिरह करने की अनिवार्यता बताना उन तमाम भारतीय भाषाओं की अनदेखी और अपमान ही माना जाएगा, जिसमें इस देश के करोड़ों लोग आपस में संवाद करते हैं। अंग्रेजी से किसी को एतराज भी नहीं है।
आज के दौर में हमारे समाज में शादी से प्रेम संबंध और इसके नाम पर शारीरिक संबंध बनाना आम बात हो गया है। इतना ही नही प्रेम संबंध टुटने पर महिला द्वारा पुरूष पर बलात्कार जैसे आरोप भी लगाए जाते है। ऐसे ही एक मामलें में सुप्रीम कोर्ट ने महिला के आरोप को एक तरफ कर आरोपी को अग्रिम जमानत दे दी है।
सुप्रीम कोर्ट में ने शुक्रवार को केरल उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें 1994 के इसरो जासूसी मामले में वैज्ञानिक नंबी नारायणन को फंसाने से जुड़े मामले में पुलिस और खुफिया ब्यूरो के पूर्व अधिकारियों को अग्रिम जमानत दी गई थी. जस्टिस एम.आर. शाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि सभी अपीलों की अनुमति दी जाती है, विवादित निर्णयों को रद्द किया जाता है और अलग रखा जाता है.
सोसाइटी में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ हो रही रेप की घटनाओं को नजरअंदाज करने के कारण ही इस तरह के मामले को बढ़ावा मिल रहा है. यह बात सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता डॉ नूपुर धमीजा ने कही. वे नागपुर के होटल तुली इंटरनेशनल में आयेाजित ‘नवभारत पावरफुल वुमन समिट’ में मुख्य अतिथियों में शामिल थी।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह के समापन समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सर्वोच्च न्यायालय में संविधान दिवस समारोह में सम्मिलित हुये और उपस्थितजनों को सम्बोधित किया। वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकार किये जाने के उपलक्ष्य में 2015 से संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है।
चुनाव आयोग के कामकाज में पारदर्शिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों के संविधान पीठ ने केंद्र सरकार के सामने कई बड़े सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि 2007 के बाद से सभी मुख्य चुनाव आयुक्तों के कार्यकाल कम क्यों रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को मोरबी पुल ढहने की घटना को लेकर सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट से मोरबी पुल ढहने की घटना से संबंधित जांच और अन्य पहलुओं की समय-समय पर निगरानी करने को कहा है. यहां चर्चा कर दें कि इस घटना में 140 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी जिससे पूरे देश के लोग आहत थे.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.