Browsing: supreme court
गुजरात के मोरबी शहर में माछू नदी पर झूला पुल गिरने के बाद सोमवार सुबह तक 141 शव बरामद किए गए व 180 लोगों को बचाया गया. अभी भी कई लोगों के लापता होने की आशंका है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोरबी घटना पर हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग की है.
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम की कंपनी मेटा की याचिका खारिज कर दी है। इस याचिका में मेटा ने कंपटीशन कमीशन के जांच के फैसले को चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने कहा कम्पटीशन कमीशन की प्राइवेसी पॉलिसी की जांच जारी रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी कंपटीशन कमीशन के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार किया था।
सुप्रीम कोर्ट आज गुरुवार को कर्नाटक सरकार के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा, जिसमें प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में कक्षाओं के अंदर हिजाब पहनने पर रोक लगाई गई थी. टॉप कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक पीठ 13 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज करते समय कोई लंबा स्थगन नहीं दिया जाना चाहिए और जिरह को उसी दिन या अगले दिन दर्ज किया जाना चाहिए। जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस सी.टी. रविकुमार ने कहा कि कानून का जनादेश ही यह बताता है कि जिरह के बाद मुख्य जिरह को उसी दिन या अगले दिन सारी बात दर्ज कर लेना है। लंबे समय तक स्थगन नहीं रहना चाहिए।
बांबे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस दीपांकर दत्ता की पदोन्नति को लेकर सुप्रीम कोर्ट कालेजियम की ओर से प्रस्ताव दिया गया है। इसमें जस्टिस दीपांकर को शीर्ष अदालत का जज बनाने का सुझाव दिया गया है। शीर्ष कोर्ट की वेबसाइड पर अपलोड किए गए बयान के अनुसार, CJI (भारत के चीफ जस्टिस) यूयू ललित की अगुवाई में सोमवार को कोलेजियम की बैठक हुई। इस दौरान ही बांबे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पदोन्नति का प्रस्ताव पेश किया गया।
नोटबंदी के खिलाफ 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, 58 याचिकाओं में दी मोदी सरकार के फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट के लिए 27 सितंबर को ऐतिहासिक माना जाएगा, क्योंकि इस दिन से संविधान पीठों में होने वाली सुनवाइयों का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया गया और पहले दिन 8 लाख से अधिक दर्शकों ने इसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर लाइव देखा. एक अधिकारी ने कहा, यह एक विनम्र शुरूआत है और अब सभी महत्वपूर्ण मामलों में कार्यवाही को लाइवस्ट्रीम करने के सभी प्रयास किए जाएंगे.
चुनाव आयोग तय करेगा कौन है असली शिवसेना, ईसी की कार्रवाई पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने और पार्टी का चुनाव चिह्न तीर-कमान आवंटित करने संबंधी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की याचिका की सुनवाई पर आगे बढ़ने के लिए मंगलवार को निर्वाचन आयोग को अनुमति दे दी।
सुप्रीम कोर्ट ने आगरा विकास प्राधिकरण को ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल (Taj Mahal) की परिधीय दीवार से 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियों को तुरंत रोकने का निर्देश दिया है. जस्टिस संजय किशन कौल और एएस ओका की पीठ ने आगरा विकास प्राधिकरण को 17वीं सदी के सफेद संगमरमर के मकबरे के संबंध में अपने आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा.
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत बोर्ड के अन्य अधिकारियों को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को इस बात की इजाजत दे दी है कि वह कूलिंग ऑफ पीरियड नियम में संशोधन कर सकता है. कोर्ट ने कहा कि अपनी याचिका में बोर्ड ने संशोधन की जो बात कही है उससे हमें लगता है कि इस नियम को बनाने का जो हमारा जो वास्तविक लक्ष्य था, वह प्रभावित नहीं होता और हम बोर्ड के इस प्रस्तावित संशोधन को स्वीकार करते हैं.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.