Browsing: Tamil

काशी तमिल संगमम की पूर्व संध्या पर महादेव की नगरी दो संस्कृतियों के महामिलन से बम-बम हो गयी। यह तमिलनाडु के शैव मठाधीशों (आधीनम) के आगमन का अवसर बना। नौ रत्नों की भांति नौ शैव मठाधीशों का काशी नगरी ने अपनी परम्पराओं के अनुरूप दिव्य-भव्य स्वागत किया।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि के साथ आज आगामी काशी तमिल संगम की तैयारियों की समीक्षा की।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मत्स्य पालन, डेयरी, पशुपालन और सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री श्री एल. मुरुगन के साथ आज “काशी तमिल संगमम” की घोषणा की जो 16 नवंबर से 19 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने “काशी तमिल संगमम” के लिए पंजीकरण हेतु वेबसाइट भी शुरू की।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज, नई दिल्ली में केन्द्रीय हिन्दी समिति की 31वीं बैठक हुई। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने समिति के सभी…