Browsing: Target

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा की गई 65 मामलों की जांच अदालत में सही साबित हुई हैं. दो मामलों में आरोपी को अदालत द्वारा बरी/दोष मुक्त किया गया है.
गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने
राज्य सभा में यह जानकारी दी है.

दिल्ली AIIMS के सर्वर पर साइबर हमले के बाद हैकर्स ने अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की है. हालांकि हैकर्स की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक भारत सरकार के शीर्ष स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान ICMR की वेबसाइट पर एक दिन में 6000 बार साइबर अटैक किये गए.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा कहा कि भाजपा अभी जो सुविधाएं दे रही है वो सिर्फ चुनाव तक सीमित हैं. अखिलेश ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिम्पल यादव के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया.

ईरान में महसा अमिनी की मौत के बाद से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. देश में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन अभी भी जारी है. यह प्रदर्शन अब 100 से अधिक शहरों में फैल चुका है. वहां की सरकार इससे निपटने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही है. प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की जा रही है.

“जब पहले-पहल भारत में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, तो एक प्रश्न जो अक्सर पूछा जाता था: इस उत्सव का उद्देश्य क्या है, यह किस प्रयोजन को पूरा करेगा? इसके उत्तर के दो भाग थे: पहला, फिल्म महोत्सव जिस देश में आयोजित होता है, वह वहां के दर्शकों को महोत्‍सव में भाग लेने वाले सभी फिल्म-निर्माता देशों में निर्मित बेहतरीन फिल्‍में देखने में सक्षम बनाता है; दूसरा, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव प्रतिभागी देशों के मोशन-पिक्चर उद्योगों में संलग्‍न लोगों को आपस में मिलने तथा समान सरोकारों के बारे में चर्चा करने, कला के इस स्‍वरूप के क्षेत्र में हुई प्रगति के बारे में नोट्स की तुलना करने और भावी विकास की योजना बनाने का अवसर प्रदान करता है”।

केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के स्वागत में राजपूत सभा भवन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अनुराग सिंह ठाकुर एवं राजपाल सिंह शेखावत पूर्व केबीनेट मंत्री को सभाध्यक्ष रामसिंह चन्दलाई उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत, महामंत्री बलवीर सिंह हाथोज, संगठन मंत्री धीर सिंह शेखावत, सहमंत्री मोहन सिंह बगड़, कोषाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह मुंडरू एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यो ने माला, मोमेन्टो और राजस्थानी साफा पहना कर स्वागत किया।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सत्यपाल मलिक ने कहा कि आने वाले समय में देश के हालात और खराब होंगे, क्योंकि कई लड़ाइयां आने वाली हैं और इसके लिए केवल मोदी सरकार ही जिम्मेदार होगी.

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि जमीनी स्तर के न्यायाधीश निशाना बनाए जाने के डर से जमानत देने से हिचकिचाते हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादों से घिरे रहे तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के एक साल पूरा होने के मौके पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने कहा- ‘माफीवीर’ को सत्याग्रह की ताकत के आगे झुकना पड़ा, लेकिन नीयत नहीं बदली. उन्होंने ट्वीट किया,‘‘733 किसान शहीद हुए थे.

केन्‍द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और अखिल भारतीय प्लास्टिक निर्माता संघ ने गोवा में दो दिवसीय वैश्विक एमएसएमई सम्मेलन का आयोजन किया है। सम्‍मेलन 5 अरब अमरीकी डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था में भारतीय प्‍लास्टिक उद्योग के लिए एक अवसर है।