Browsing: Textiles Minister

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने ‘एक जिला, एक उत्पाद’ (ओडीओपी), जीआई टैग किए गए उत्पादों और शिल्प सहित समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाले पूरे भारत से प्रदर्शित हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों के भंडार की सराहना की। केन्द्रीय मंत्री 10 नवम्बर 2022 को सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम का निरीक्षण कर रहे थे।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार को कहा कि भारत को गुणवत्ता के प्रति जागरूक राष्ट्र बनने की जरूरत है और वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की नींव तैयार करने की प्रक्रिया के अभिन्न अंग के रूप में गुणवत्ता को महत्त्व देने की आवश्यकता है।