Browsing: today
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह आज देहरादून छावनी के जसवंत मैदान में सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक रैली को संबोधित करने के साथ 7वें सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे ।
बांग्लादेश, मालदीव और अरुणाचल प्रदेश के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन आज मसूरी स्थित राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में किया गया। इसमें बांग्लादेश (56वें बैच) के 39 प्रतिभागी, मालदीव (20वें बैच) के 26 प्रतिभागी और अरुणाचल प्रदेश के पहले क्षमता निर्माण कार्यक्रम में 22 प्रतिभागी शामिल हुए।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दिल्ली के लाल किले में लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन करेंगे
आज विश्व हिन्दी दिवस है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 27 भारतवंशियों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान करेंगी
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नागालैंड में 52 करोड़ रूपए के 5 विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली ने कोहरे के कारण कम दृश्यता की स्थिति के मद्देनजर एक सलाह जारी की है और प्रक्रिया शुरू की है. हवाईअड्डे के अधिकारियों ने शनिवार को यात्रियों को एक परामर्श में कहा कि हवाईअड्डे पर कम दृश्यता के खतरे से निपटने के लिए हवाईअड्डे पर कई प्रक्रियाएं की गई हैं.
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में जांच एजेंसियों के प्रमुखों के तीसरे द्विवार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। समारोह में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR & D) के महानिदेशक श्री बालाजी श्रीवास्तव, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा केंद्रीय पुलिस संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है और जब यह व्रत बुधवार के दिन पड़ता है तो इसे बुध प्रदोष व्रत कहा जाता है. यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इस दिन यदि विधि—विधान के साथ उनका पूजन किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
आज पौष माह, शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और दिन मंगलवार है. आज के पंचांग में आप शुभ मुहूर्त अशुभ मुहूर्त जान सकते हैं. आज त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ योग हैं ,जबकि अशुभ विडाल योग भी है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.