Browsing: today
पीथमपुर (धार, म. प्र.), 15 नवम्बर 2022, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पीथमपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पहले ग्रीनफील्ड फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ किया
ग्लोबल मार्केट में मजबूती से आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी के भावों में बढ़त का रुख देखा जा रहा है. एमसीएक्स सोना दिसंबर वायदा 120 रुपये की मजबूती के साथ 52,838 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, एमसीएक्स चांदी दिसंबर वायदा 207 रुपये की तेजी के साथ 62,677 रुपये प्रति किलो पर है.
विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने आज प्रात: (14 नवंबर, 2022) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया आज मानती है कि भारत आ गया है। वह आज नई दिल्ली में एक मीडिया हाउस द्वारा आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु के डिंडीगुल में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दीक्षांत समारोह में 2018-19 और 2019-20 बैच के 2300 से अधिक छात्रों ने डिग्री प्राप्त की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने विजेताओं को स्वर्ण पदक और योग्य उम्मीदवारों को मानद पुरस्कार प्रदान किए।
अगर आज आप ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले ये जरूर जान लें कि आज कहीं आपकी ट्रेन रद्द, डायवर्ट या री-शेड्यूल तो नहीं की गई है. भारतीय रेलवे आजकल कई वजहों से ट्रेनों को कैंसिल कर रहा है. आज भी भारतीय रेलवे ने 163 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.
देश में आज से 5वीं वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है. आज दक्षिण भारत को पहली वंदे भारत ट्रेन का गिफ्ट मिल गया है. शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने केएसआर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मुरैना में आयोजित तीन दिवसीय वृहद कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ 11 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्षता करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुंबई में ‘मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर’ पर संवाद सत्र में सहभागिता की। इस अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं उद्योगपति उपस्थित रहे। मध्यप्रदेश तीव्र गति से बढ़ता हुआ राज्य है।
अमेरिका में आज मिड-टर्म इलेक्शन यानी मध्यावधि चुनाव होने जा रहा है. इसके लिए लाखों अमेरिकी आज मतदान करेंगे. चुनाव पर अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है. मध्यावधि चुनाव सत्तारूढ़ जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए भी एक अग्निपरीक्षा है.
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.