Browsing: today

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में “मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा” पर एक उच्चस्तरीय क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव राज्य के मुख्यमंत्री / उप मुख्यमंत्री / प्रशासकों के साथ-साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

कांग्रेस पार्टी में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज औपचारिक रूप से कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में पद संभाल लिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले एक समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक को सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान करेंगी।

दिवाली के अगले दिन यानि आज 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. इस ग्रहण की वजह से ही 27 साल बाद ऐसा हुआ है जब गोवर्धन पूजा की डेट में बदलाव किया गया है.

दिवाली की रात साइक्लोन सितरंग के तूफान की चपेट में आने से बांग्लादेश में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। आफादा मंत्रालय के प्रवक्ता निखिल सरकार के हवाले से बताया कि बरगुना, नारेल, सिराजगंज और द्वीपीय जिले भोला से मौतों की सूचना मिली है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रोजगार मेले- 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान- का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान, 75,000 नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

धनतेरस के दिन आज सोने-चांदी, गहने बर्तनों की जमकर खरीदारो होगी. वहीं खुशखबरी है कि आज सोने की कीमतों में 13 रुपए की गिरावट आई है. गुडरिटर्न वेबसाइट के मुताबिक आज 24 कैरेट 1 ग्राम गोल्ड की कीमत ₹5,060 है जो कल ₹5,073 था. 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का आज का ताजा रेट 50,600 है और 100 ग्राम रेट ₹₹5,06,000है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धनतेरस के अवसर पर मध्यप्रदेश के साढ़े 4 लाख परिवारों काे दीपावली के पूर्व ‘अपने घर’ का उपहार देंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मोदी इन परिवारों को धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास की सौगात देते हुए वर्चुअल गृह-प्रवेश करवायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह-प्रवेशम के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सतना से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ आज अपराह्न तीन बजे होगा।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के समापन सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर इंटरपोल के अध्यक्ष और सीबीआई के निदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।