Browsing: today

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (दिव्यांगजन) के अंतर्गत कार्यरत भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईएसएलआरटीसी) 23 सितंबर 2023 को नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में सांकेतिक भाषा दिवस-2023 मनाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम 6 बजे भारत मंडपम में ‘टीम जी20’ के साथ संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। संवाद के बाद रात्रि भोज का आयोजन भी होगा।

एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने आज करियप्पा परेड ग्राउंड, दिल्ली कैंट में अखिल भारतीय थल सैनिक शिविर का औपचारिक उद्घाटन किया।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रुपाला आज मध्य प्रदेश के इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई) के कार्यान्वयन के तीन सफल वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगी।

सर्वोच्च न्यायालय आज एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें उसके कुछ सदस्यों के खिलाफ मणिपुर में दर्ज दो एफआईआर में दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की गई है।

जी-20 के नेताओं के 18वें शिखर सम्मेलन का आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के प्रमुखों की उपस्थिति में भव्य शुभारंभ होगा।

मध्य प्रदेश में देश की पहली सोलर सिटी सांची का उद्घाटन आज राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सांची सोलर सिटी में सालाना लगभग 13 हजार सात सौ 47 टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम होगा, जो दो लाख से अधिक पेड़ों के बराबर है।

गृह मंत्री अमित शाह मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आज नई दिल्‍ली से अमृत कलश यात्रा का शुभारम्‍भ करेंगे। देश के बहादुर शहीद पुरुष और महिलाओं के प्रति सम्‍मान के लिए 9 अगस्‍त को इस अभियान की घोषणा की गई थी।

केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमिता तथा इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर आज गुवाहटी में ‘‘मंथन – पूर्वोत्तर कौशल एवं उद्यमिता सम्मेलन 2023’’ में भाग लेंगे।