Browsing: toilets
केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे देशभर के स्कूलों में हाथ धोने की सुविधायें तैयार करें, जहां साबुन भी उपलब्ध हो। इसके साथ छात्रों को स्वच्छता की शिक्षा देने के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया जाये। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया गया कि वे स्वतंत्र रूप से कार्यरत नल से जलापूर्ति समाधानों तथा सरल, सतत सौर समाधानों के प्रावधानों में तेजी लायें।
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री योगी अपनी सरकार की उपलब्धियों के साथ शहरों को साधने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री सभी नगर निगमों में प्रबुद्धजन सम्मेलन कर चुके हैं। बीते साढ़े पांच साल में शहरी सुविधाओं को दृढ़ बनाने को लेकर किये गये कार्यों को जनता के सामने रख रहे हैं।
पूरे देश में समग्र रूप से स्वच्छ और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लक्ष्य के साथ स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 ने भारत के शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों को बेहतर बनाने की जरूरत समझते हुए एक और कदम आगे बढ़ाया है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (2 अक्टूबर, 2022) नई दिल्ली में स्वच्छ भारत दिवस मनाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न वर्गों में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण पुरस्कार प्रदान किए।
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 31मई। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब कल्याण और महिला अधिकारिता…