Browsing: Tomar

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) दुनिया का सबसे बड़ा व व्यापक अनुसंधान संस्थान है।

झारखंड में गुमला जिले के बिशनुपुर में आयोजित जिला स्तरीय बहुउद्देशीय वृहद किसान मेले का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया।

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले पूसा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 2 से 4 मार्च 2023 तक होगा, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। इस बार मेले का थीम है- “श्री अन्न द्वारा पोषण, खाद्य एवं पर्यावरण सुरक्षा”।

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (एनएचबी) के निदेशक मंडल की 32वीं बैठक बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा बोर्ड के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि किसानों के लिए बागवानी परियोजनाओं की स्वीकृति की प्रक्रिया सरल की जाएगी।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ सोमवार को नई दिल्ली में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष सुश्री मेलिंडा फ्रेंच गेट्स की बैठक हुई। इस दौरान श्री तोमर ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एकीकृत “कृषि निवेश पोर्टल” बनाए जाने का शुभारंभ किया।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि आज पढ़े-लिखे नौजवान कृषि क्षेत्र के प्रति आकर्षित हो रहे हैं और कृषि क्षेत्र में प्रवेश के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं-कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें लगातार प्रोत्साहित कर रही है।

चंबल-ग्वालियर अंचल के किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुरैना में आयोजित 3 दिनीवृहद कृषि मेला एवं प्रदर्शनी के दौरान 143 विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं, जहां जाकर किसान उत्साह के साथ जानकारी हासिल कर रहे हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती व कृषि नवाचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से मुरैना में आयोजित 3 दिनी वृहद कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में किया।

बंगाल की खाड़ी बहुक्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग उपक्रम (बिम्सटेक) की दूसरी कृषि‍ मंत्री-स्तरीय बैठक आज भारत की मेजबानी में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। इसमें भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका व थाईलैंड के कृषि मंत्रियों ने भी भाग लिया।

श्री जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष अतिथि थे। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने कहा कि यह समापन समारोह संकल्प की शुरुआत है। दुनियाभर के लोगों का यहां आना, इस विषय पर चर्चा-चिंतन करना और समाधान का रास्ता दिखाना बड़ी उपलब्धि है।