Browsing: Tomorrow

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1 दिसंबर यानी कल गुरुवार को वोटिंग होगी। विधानसभा की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर कल मतदान होना है। चुनाव प्रचार का दौर कल यानी 29 नवंबर को थम गया है।

विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने आज प्रात: (14 नवंबर, 2022) राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर कल से जम्मू और कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।

केन्द्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज यहां स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और कौशल के लिए नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क तैयार करने वाली समिति के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सचिव, स्कूल शिक्षा, श्रीमती अनीता करवाल; सचिव, उच्च शिक्षा श्री संजय मूर्ति; अध्यक्ष, एनसीवीईटी; श्री डॉ. निर्मलजीत सिंह कलसी और शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके पुत्र अखिलेश यादव अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोमवार को उनकी अस्थियां उत्तराखंड के हरिद्वार में विसर्जित करेंगे।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाले की जांच में शामिल होने के लिए सोमवार को तलब किया है। अधिकारियों ने सिसोदिया को सोमवार सुबह 11 बजे मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। सीबीआई ने अपनी एफआईआर में सिसोदिया को आरोपी नंबर वन बनाया है। समन मिलने के तुरंत बाद, सिसोदिया ने एजेंसी की आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया।

हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है और इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं. कहते हैं कि विधि-विधान से यह व्रत करने से दांपत्य जीवन में भी खुशहाली आती है. इस साल यह व्रत कल यानि 13 अक्टूबर को रखा जाएगा. करवा चौथ के दिन महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत करने के बाद रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं. इसलिए इस व्रत में चंद्रमा का भी खास महत्व होता है. आइए जानते हैं करवा चौथ का महत्व और इतिहास.

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 1 अक्टूबर 2022 से एक महीने तक चलने वाले देशव्यापी स्वच्छ भारत 2022 का शुभारंभ करेंगे।

नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शान्तिदायक और कल्याणकारी है। नवरात्रि के तीसरे दिन यानि कल मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 20 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में ‘इंट्रोस्पेक्शनः आर्म्ड फोर्सेस ट्राइब्यूनल’ (पूर्वावलोकनः सशस्त्र बल न्यायाधिकरण) विषय पर राष्ट्रीय विचार-गोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। विचार-गोष्ठी का आयोजन सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (प्रमुख बेंच) बार एसोसियेशन, नई दिल्ली ने किया है।