Browsing: Tragic accident

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली,4 अक्टूबर। मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। इस…

मणिपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां नोनी जिले में बुधवार को छात्रों को ले जा रही दो बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में 15 छात्रों की मौत हो गई है

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी पहाड़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 3 वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 घायल हुए हैं। ये सभी मजदूर दिवाली मनाने घर जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

मध्य प्रदेश के मुरैना में पटाखों के एक अवैध गोदाम में आज यानी गुरुवार 20 अक्टूबर को जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना जबरदस्त था कि जिस बिल्डिंग में यह अवैध गोदाम चल रहा था वह पूरी तरह से धराशायी हो गई. इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत की खबर है और कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है.

रविवार का दिन दिल्ली और हरियाणा के लिए बेहद दर्दनाक रहा। जहां एक तरफ दिल्ली के लाहौरी गेट के पास मकान ढहने से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के गुरुग्राम में तालाब में डूबने से 6 बच्चों की मौत हो गई।

हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह एक बिल्डिंग को गिराते वक्त हादसा हो गया. साइबर सिटी के उद्योग विहार फेज 1 में 3 मंजिला इमारत गिराने के दौरान कुछ मजदूर मलबे की चपेट में आ गए. अग्निशमन अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि एक मजदूर को रेस्क्यू कर लिया गया है. एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं एक और मजदूरों के मलबे में फंसा हैं, जिनको निकालने की कोशिश की जा रही है.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आज दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।
यह हादसा पुंछ के सवजियान इलाके में हुआ। सभी घायलों को मंडी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. जिनका इलाज बाराबंकी जिला अस्पताल में चल रहा है. छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह डबल डेकर बस रास्ते में पंक्चर हो गई और ड्राइवर इसका टायर बदलने लगा.

भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहे 10 कांवड़ियों की पंश्चिम बंगाल के कूचबिहार में मौत हो गई है. जबकि कई घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार होकर जा रहे कांवड़ियों की मौत करंट लगने से हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, ये कांवड़िये जलपेश में जलाभिषेक करने जा रहे थे. हादसा रविवार देर रात हुआ. घायलों की संख्या 16 बताई जा रही है. सभी घायलों को जलपाईगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पिकअप में कुल 27 लोग सवार थे.

समग्र समाचार सेवा नैनीताल, 8जुलाई। नैनीताल के रामनगर में एक दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ढेला…