Browsing: tweet

हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के बरौनी प्लांट ने यूरिया उत्पादन शुरू कर दिया है। स्वास्थय मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की गिरफ्तारी हो सकती है। केजरीवाल के मुताबिक गुजरात में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी को कमजोर करने की तैयारी चल रही है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यहां तक कह दिया कि गुजरात का राजनीतिक मामलों का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद से राघव चड्ढा को गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में चिल्ला नहर से अंकिता भंडारी का शव बरामद कर लिया गया है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी है. सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से जांच के भी आदेश दे दिए हैं.

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किए गए एक तस्वीर के कारण बीजेपी भड़की हुई नजर आ रही है। जी हां कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आरएसएस की ड्रेस में आग लगी पैंट की एक तस्वीर शेयर की है।

गैर कानूनी तरीके से रह रहे विदेशी रोंहिग्याओं के बारे में मीडिया के कुछ वर्गों में आई खबरों के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के बकरवाला में गैर कानूनी तरीके से रह रहे प्रवासी रोहिंग्याओं को ईडब्ल्यूएस फ्लैट देने के बारे में कोई निर्देश नहीं दिया है। दिल्ली सरकार का रोहिंग्याओं को नए स्थान पर बसाने का प्रस्ताव है।

एनसीबी के पूर्व डायरेक्टर और शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार करके चर्चा में आने वाले समीर वानखेड़े की जाति पर करीब एक साल से चल रहे विवाद पर फिलहाल विराम लग गया. कास्ट स्क्रूटनी कमेटी ने समीर वानखेड़े को क्लीन चिट देते हुए उनके प्रमाण पत्र को बरकरार रखा है. कमेटी ने उस तथ्य को भी खारिज कर दिया कि जिसमें दावा किया गया था कि वानखेड़े जन्म से मुसलमान है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन सभी लोगों को याद किया है, जिन्होंने बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था और हमारे स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती दी थी।

समग्र समाचार सेवा पीलीभीत, 14 जुलाई। बीजेपी सांसद वरुण गांधी इन दिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं। पीलीभीत के सांसद ने बेरोजगारी को लेकर एक ट्वीट…

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 25 मई। रोहिणी क्षेत्र की एमसीडी पार्षद प्रीति अग्रवाल ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री…

समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 25मई। जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी और पूर्व आतंकवादी यासीन मलिक को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक भड़काऊ ट्वीट…