Browsing: Union Health Minister
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में सभी नए एम्स के केंद्रीय संस्थान निकाय (सीआईबी) की 6वीं बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार, सांसद डॉ. अनिल जैन व श्री रमेश बिधूड़ी और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी.के. पॉल भी थे।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ड्रा के माध्यम से राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), स्वायत्त बोर्डों और सर्च कमिटी के अंशकालिक सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
चीन सहित दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। पिछले एक सप्ताह में दुनिया के कई बड़े देशों में कोरोना के 36 लाख मामले दर्ज हुए हैं। इस दौरान लगभग 10 हजार लोगों की मौत भी हुई है। चीन के अलावा अर्जेंटीना, ब्राजिल और जापान में केस तेजी से बढ़ रहे हैं।
दुनिया के कई देशों में कोरोना एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है. अमेरिका, जापान, चीन, कोरिया और ब्राजील में बढ़ते कोविड केसों को देखते हुए केंद्र सरकार भी सतर्क हो गई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज एम्स बीबीनगर की आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सेवाओं का उद्घाटन किया और वीडियो विशेषज्ञ परामर्श के रीयल टाइम व्यावहारिक प्रदर्शन का अवलोकन किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 2 नवंबर 2022 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में “विजन 2030: केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स बिल्ड इंडिया” विषय के साथ ‘इंडिया केम 2022’ का
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को देश में कोरोना महामारी की स्थिति, टीकाकरण अभियान और कोविड 19 वायरस के नए वेरिएंट और सब वेरिएंट्स के वैश्विक हालात की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ बैठक की. कोरोना के वेरिएंट ओमीक्रोन के सब वेरिएंट के उभरने के साथ, कई देशों में मामलों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को केन्द्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विनोद पॉल, उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आर एस शर्मा की उपस्थिति में दो दिवसीय आरोग्य मंथन 2022 कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोमवार को भारत स्वस्थ महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा, “पुरस्कार विजेता को मिलता है, सम्मान उनको मिलता है जो देश के लिए जीते हैं।” इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार भी उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता के बाद से अभी तक भारत में ‘पद्म पुरस्कार’ विजेता डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों और उनके योगदान का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था।
“आइए हम अपना दृष्टिकोण बदलें क्योंकि हम काम करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलते हैं। एक सकारात्मक दृष्टिकोण और स्वस्थ मानसिक ढांचा समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ स्वस्थ और प्रगतिशील राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण निर्माण खंड हैं।