Browsing: Union Home Minister
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में तीसरे “नो मनी फॉर टेरर” मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (काउंटर-टेररिज्म फाइनेंसिंग) के समापन सत्र को संबोधित किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में देशभर के इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और देश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में काउंटर टेररिज़्म, कट्टरवाद से खतरे, साइबर सुरक्षा संबंधित मुद्दों, सीमा से जुड़े पहलुओं और राष्ट्र की अखंडता और स्थिरता को सीमा पार से विरोधी तत्वों के खतरों सहित राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन व्यापक विचार विमर्श हुआ।
वर्ष 2022 के लिए “केंद्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक” 4 विशेष अभियानों को प्रदान किया गया है। इस पदक का गठन 2018 में उन अभियानों को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था, जिनमें उच्च स्तर की योजना, देश/राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की सुरक्षा का उच्च महत्व और समाज के बड़े वर्गों की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव शामिल हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में “मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा” पर एक उच्चस्तरीय क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव राज्य के मुख्यमंत्री / उप मुख्यमंत्री / प्रशासकों के साथ-साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास किया. इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज ग्वालियर में आधुनिक राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डे का भूमिपूजन किया गया है. जिस लगन के साथ बारीकी से इस एयरपोर्ट की प्लानिंग हुई है, मुझे लगता है कि ये देश के सबसे अच्छे हवाई अड्डे में से एक होगा.
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय बैठक में जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बैठक में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा और भारत सरकार,सेना, सीएपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।साथ ही उन्होंने NFSU कैंपस में विभिन्न सुविधाओं का उद्घाटन भी किया। समारोह में गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरविंद कुमार, गुजरात सरकार के विधि और क़ानून मंत्री श्री राजेन्द्र त्रिवेदी, केन्द्रीय गृह सचिव और NFSU के कुलपति डॉ जे.एम. व्यास समेत अनेक गणमान्य शामिल हुए।
जांच में उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2022 के ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ 151 पुलिस कर्मियों को प्रदान किए गए। यह पदक वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देना और जांच में उत्कृष्टता को मान्यता देना है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के व्यक्तित्व और उनके 50 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को कुछ शब्दों और पलों में समाहित करना बेहद कठिन है। मोदी@20 का मतलब है उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर आज तक का समय।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की DP पर तिरंगा लगाने की अपील की।