Browsing: UP
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की और विकास और लोगों के कल्याण से संबंधित कई विषयों पर चर्चा की।
समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया. वह 82 वर्ष के थे. सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली.
जहां एक तरफ यूपी की योगी सरकार राज्य को क्राइम फ्री बनाने का दावा करती है साथ ही राज्य में महिलाओं और लड़कियों को बेफिकर होकर घर से बाहर निकलने के लिए राज्य सरकार ने कई उपाय अपनाएं है और एंटी रोमियो जैसे कई पहलों की शुरूआत की है वही राज्य में एक के बाद एक बच्चियों का दुष्कर्म का शिकार और उसके बाद उनका मौत के भेंट चढ़ जाना योगी सरकार के महिलाओं के सुरक्षा के दावें पर सवालिया निशान खड़े करते है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुवेर्दी के खिलाफ पारा थाने में धर्म के आधार पर दो गुटों को भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), काकोरी, अनिंद्य विक्रम सिंह ने कहा कि, “चतुवेर्दी ने बारावफात की पूर्व संध्या पर पारा के कांशीराम कॉलोनी में कुछ परिवारों द्वारा फहराए गए इस्लामी झंडे की तस्वीरें क्लिक की थीं और यह दावा करते हुए ट्वीट किया था कि निवासियों ने पाकिस्तान का झंडा फहराया है।”
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। 21 वर्षीय छात्रा लखनऊ से सुल्तानपुर पहुंची थी और उसे एक एसयूवी में लिफ्ट की पेशकश की गई।
36वें राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के राम बाबू ने रेस वॉक में राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया, जबकि एथलेटिक्स और तैराकी में नौ राष्ट्रीय खेलों के रेकॉर्ड टूटे।
उत्तर प्रदेश में बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मंत्रिमंडल ने बुंदेलखंड में बाघ अभयारण्य बनाने को मंगलवार को मंजूरी दे दी।
मौसम विभाग में अलर्ट जारी किया है जिसके मुताबिक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान सहित देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. शनिवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के ऊपर बने लो प्रेशर की वजह से लगातार चौथे दिन भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है.
उत्तर प्रदेश के इटावा, फिरोजाबाद और बलरामपुर जिलों में वर्षाजनित हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई. इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चंद्र पुरा गांव में 21/22 सितंबर की रात को लगातार बारिश के बीच एक मकान की दीवार ढह जाने से
राज्य सरकार ने शनिवार देर शाम 10 जिलों के जिलाधिकारी समेत 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। बाराबंकी के जिलाधिकारी आदर्श सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए झांसी का प्रभारी मंडलायुक्त बनाया गया है। हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश कुमार बाराबंकी के नए डीएम होंगे।