Browsing: very important
विश्व स्तर पर महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कार्यरत वैश्विक संस्था ‘विमेन इकोनोमिक फोरम’ द्वारा नई दिल्ली के होटल जे.डब्ल्यू. मैरिरियट में आयोजित तीन दिवसीय “एनुअल डब्ल्यू.ई.एफ-2022, ब्रिज द गैप: एजैंडा फ़ोर जी-20” कार्यक्रम के दूसरे दिन “पावर आफ नैटवर्किग: अधिक उचित और समान विश्व की और” सत्र को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार के खेल एवं युवा मामलों और जनसंपर्क विभाग के मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि देश और दुनिया के न्यायोचित समावेशी विकास के लिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अति आवश्यक है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के समापन सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर इंटरपोल के अध्यक्ष और सीबीआई के निदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर का 59वां स्थापना दिवस समारोह आज ऑनलाइन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि आज मध्य प्रदेश खेती के क्षेत्र में अग्रणी राज्य माना जाता है तो उसकी बुनियाद में कृषि विश्वविद्यालय की भूमिका, कृषि विज्ञान केंद्रों की भूमिका, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
समग्र समाचार सेवा अहमदाबाद, 24 मार्च। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द ने कहा है कि लोकतंत्र में जन प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। आज…