Browsing: Vice President
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडु से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की बधाई दी।
हाल ही में 21 सितंबर से 24 सितंबर 2022 तक श्रीमंता शंकरदेव कलाक्षेत्र गोहाटी में प्रज्ञा प्रवाह द्वारा तीसरे लोकमंथन का आयोजन किया गया। इस दौरान बहुत महत्वपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई।
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राज्यसभा सदस्यों के लिए एक रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को ‘स्वावलंबन’ (आत्मनिर्भरता) की गांधीवादी भावना को ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के पीछे मार्गदर्शक ताकत के रूप में वर्णित किया और कहा कि इस दृष्टिकोण के अच्छे परिणाम मैन्यूफेक्चरिंग से लेकर रक्षा और अंतरिक्ष अन्वेषण तक सभी क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं।
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज जोर देकर कहा कि लोकतंत्र के फलने-फूलने के लिए मानवाधिकार सर्वोत्कृष्ट हैं तथा उन्होंने प्रत्येक नागरिक से दूसरों के मानवाधिकारों के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए काम करने का आग्रह किया क्योंकि “यह उनके अपने मानवाधिकारों के संरक्षण की सबसे सुरक्षित गारंटी है।”
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को देश में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए सामूहिक प्रयास और अधिक सार्वजनिक-निजी भागीदारी का आह्वान किया। यह देखते हुए कि भारत में हेल्थ केयर की मांग बड़े पैमाने और विविधता भरी है, उन्होंने “यूनिवर्सल हेल्थ केयर के सामूहिक सपने” को साकार करने के लिए सभी हितधारकों के बीच अधिक सहयोग का आह्वान किया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि “मैं हमारे राष्ट्रपिता के जन्मदिन, गांधी जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा, “जरूरतमंद लोगों की सेवा करने से ज्यादा धार्मिक कुछ नहीं है।” उन्होंने लोगों से अपनी क्षमता के अनुरूप समाज को वापस देने का अनुरोध किया।
India is a paradise for tourism – Vice President Jagdeep Dhankharउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत को ‘पर्यटन के लिए स्वर्ग’ कहा है। उन्होंने भारतीयों से विदेश घूमने से पहले देश के पर्यटन स्थलों को देखने के लिए कहा। भारत के सभ्यतागत इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के अधिकांश पर्यटन स्थलों का हमारे इतिहास, लोक कलाओं और प्राचीन ग्रंथों से गहरा संबंध है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विश्व पर्यटन दिवस, 2022 के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आज पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी समारोह में भाग लिया।