Browsing: video
प्रधानमंत्री मोदी ने शेयर किया स्वयंसेवकों द्वारा बनाया गया वीडियो, ‘कर्तव्य’ की भावना को दर्शाता है यह स्टोरी
नासा ने इतिहास बदल दिया है. पहली बार किसी प्लैनेटरी डिफेंस टेस्ट यानी डार्ट मिशन (Dart Mission) को सफलतापूर्वक पूरा किया है. इससे अब भविष्य में कभी भी धरती पर अगर किसी भी तरह के एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका होती है, तो इस तकनीक से पृथ्वी को बचाया जा सकता है. हमारी पृथ्वी को अगर किसी से सबसे ज्यादा खतरा है तो वो है एस्टेरॉयड से. इसके बाद अगर कोई खतरा है, तो वो है जलवायु परिवर्तन या ग्लोबल वॉर्मिंग से.
सहारनपुर के स्टेडियम में खिलाड़ियों का खाना टॉयलेट में रखे जाने का मामला गर्माया हुआ है. इसका वीडियो सामने आने के बाद एक क्रीड़ा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं मामले की जांच की जा रही है. सहारनपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के स्विमिंग पूल के पास खाना बनाने के बाद टॉयलेट में रखने का वीडियो वायरल हुआ है यह खाना कबड्डी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने आई 17 टीमों के 300 खिलाड़ियों और दो दर्जन ऑफिशियल के लिए बनाया गया था.
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नशा मुक्ति कार्यक्रम में ही शराब पीने की नसीहत दे दी। जी हां बलरामपुर में नशा मुक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेमसाय सिंह टेकाम लोगों को शराब पीने की टिप्स देते नजर आए कहा कि शराब पीने में आत्म-संयम होना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की एक कविता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लिखा है कि ‘बैर बढ़ाते मस्जिद मन्दिर मेल कराती मधुशाला’लेकिन सब में नियंत्रण होना चाहिए।
रविवार का दिन और भारत-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच… इससे बेहतर संडे ट्रीट नहीं हो सकती. भारत और पाकिस्तान के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय से इस दिन का इंतजार था. आखिर रविवार शाम जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया और बाबर आजम की पाकिस्तानी टीम के बीच भिड़ंत हुई तो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन और रोमांच मिला. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी तो भारतीय प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म हड्डी को लेकर खासे चर्चा में है. इसी बीच में जी स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म हड्डी से जुड़ा कमाल की लुक वायर हो रहा है. जी स्टूडियोज की ओर से इंस्टाग्राम पर इसका मोशल पोस्टर जारी हुआ है जिसे देखकर फैंस ने अपना सिर पकड़ लिया है.
देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग में एक प्राइवेट होस्टल से छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना करोल बाग स्थित गोल्ड्स विला पीजी में 13 अगस्त को घटी. घटना के अगले ही दिन पीड़िता ने पीजी खाली कर दिया. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है.
भाजपा का साथ छोड़कर बिहार में सात पार्टियों का महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले सीएम नीतीश कुमार को लेकर भाजपा नेता कई तरह के आरोप लगा रहे हैं. नेताओं का कहना है कि पीएम पद का ख्वाब देखनेवाले नीतीश कुमार ने इसीलिए बिहार में एनडीए का साथ छोड़कर एक बार फिर से महागठबंधन का हाथ थाम लिया है.
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 25जुलाई। अपने डांसिंग मूव्य से सबको अपना कायल बनाने वाली नोरा फतेही का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा…
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 22जुलाई। यू्ट्यूब ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाते हुए कहा कि वह गर्भपात के बारे में झूठे दावों वाले वीडियो को…