Browsing: visit
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 4 से 5 दिसंबर, 2022 तक आंध्र प्रदेश की यात्रा पर रहेंगी।
नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने 05 से 09 नवंबर 2022 तक जापान का आधिकारिक दौरा किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 नवंबर, 2022 को गंगटोक में सिक्किम सरकार की ओर से उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में शामिल हुईं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अक्टूबर, 2022 को गुजरात के वडोदरा में सी-295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र- निजी क्षेत्र में देश का पहला- का शिलान्यास किया। यह संयंत्र टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और एयरबस डिफेंस एंड स्पेस एस.ए, स्पेन के बीच सहयोग के माध्यम से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लिए सी-295 विमान का निर्माण करेगा।
केंद्रीय इस्पात एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ बुधवार को नई दिल्ली में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निगमित कार्यालय का दौरा किया। अपने भ्रमण के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने कार्यालय भवन के विभिन्न तलों पर स्थित विभिन्न संभागों तथा अनुभागों में स्वच्छता की प्रगति की समीक्षा की।
राज्यपाल अनुसुईया उइके से 8अक्टूबर को राजभवन में सी.टी.जे.डब्ल्यू. कॉलेज, कांकेर के निदेशक, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बी.के. पोनवार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर ब्रिगेडियर पोनवार ने कॉलेज के गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही अपनी सेवाओं से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं से भी राज्यपाल को अवगत कराया।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 से 4 अक्टूबर, 2022 तक गुजरात का दौरा करेंगी। भारत के राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली गुजरात यात्रा होगी।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 26 से 28 सितंबर, 2022 तक कर्नाटक का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति के रूप में यह किसी भी राज्य की उनकी पहली यात्रा होगी।
पूर्वी एशियाई देशों के साथ सामरिक साझेदारी को बढ़ावा देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 05 से 07 सितंबर, 2022 तक मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। रक्षा मंत्री की आगामी यात्रा मंगोलिया की किसी भारतीय रक्षा मंत्री की अब तक की प्रथम यात्रा होगी और यह दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और सामरिक साझेदारी को मजबूत बनाएगी।
थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे दिनांक 05 से 08 सितंबर 2022 तक नेपाल की यात्रा पर जाने वाले हैं। सेना प्रमुख के रूप में यह उनकी पहली नेपाल यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान सेना प्रमुख नेपाल के माननीय राष्ट्रपति, नेपाल के माननीय प्रधानमंत्री और नेपाली सेना के थल सेना प्रमुख से मुलाकात करेंगे, इसके अलावा देश के वरिष्ठ सैन्य और नागरिक नेतृत्व के साथ बैठक कर भारत-नेपाल रक्षा संबंधों को बढ़ाने के रास्तों पर चर्चा करेंगे।
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.