सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सैन्य बलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए किया डीमापुर का दौराBy Samagra BharatAugust 20, 2022 सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को रंगपहाड़ सैन्य स्टेशन, डीमापुर में सेना के 3 कोर मुख्यालय का दौरा किया। यात्रा के दौरान उनके साथ पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता भी थे।