Browsing: votes
बिहार नगर निकाय चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग 18 दिसंबर को हुई थी. आज वोटों की गिनती का काम सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है. पहले चरण में 68 नगर परिषदों और 88 नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था.
गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना अभी जारी है। अब तक के प्राप्त रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी गुजरात में बम्पर जीत ओर आगे बढ़ रही है। गुजरात में भारी जीत की ओर अग्रसर भारतीय जनता पार्टी का यह श्रेय मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया।
उत्तर प्रदेश में संसदीय और विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सभी तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान हुआ था. यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हैं. मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है. भाजपा से रघुराज्य शाक्य मैदान में हैं.
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली एमसीडी चुनावों में आज वार्ड नंबर 107 विकासपुरी, 99 हरि नगर, 93 मादीपुर, 95 विष्णु गार्डन, 96 राजौरी गार्डन, 102 ख्याला व 115 उत्तम नगर में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष जनसभाएँ एवं जनसंपर्क कर एमसीडी चुनावों फिर से भाजपा बहुमत से जिताने की अपील की।
गुजरात में राजनीतिक दलों के जोरदार प्रचार अभियान के बाद गुरुवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाले गए. मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच होड़ मची हुई है. दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा और रिजल्ट 8 दिसंबर को आएंगे.
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1 दिसंबर यानी कल गुरुवार को वोटिंग होगी। विधानसभा की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर कल मतदान होना है। चुनाव प्रचार का दौर कल यानी 29 नवंबर को थम गया है।
हरियाणा जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला के बेटे करण सिंह चौटाला ने मंत्री रंजीत चौटाला के नजदीकी राजकुमार नैन को हरा दिया है. सिरसा में इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला के बेटे करण सिंह चुनावी मैदान में थे और उनके खिलाफ राजकुमार नैन थे.
मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नये अध्यक्ष चुने गए हैं, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को पराजित कर जीत हासिल कर ली है. सुबह 10 बजे के बाद से चली वोटों की गिनती दोपहर 1.30 तक चलती रही. जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं.
हरियाणा के 9 जिलों में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग के चेयरमैन धनपत सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में 9 नवंबर को मतदान होगा. उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए मतदान किया जाएगा. जबकि 12 नवंबर को पंच और सरपंच के वोट डाले जाएंगे. हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि अंबाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, कैथल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत जिलों में पंचायत चुनाव होंगे.