Browsing: won

ओलंपिक भारत्‍तोलन की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने आज कोलंबिया में हुई विश्‍व भारत्‍तोलन चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता है

ऊंचाहार अभ्युदय से एनटीपीसी की क्यूसी टीम ने गुणवत्ता नियंत्रण परिधि पर 47वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीक्यूसीसी-2022) में “स्वर्ण” पदक पुरस्कार जीता है। यह सम्मेलन जकार्ता में 15 से 18 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। आईसीक्यूसीसी-2022 के लिए विषय-वस्तु “गुणवत्तापूर्ण प्रयासों के माध्यम से बेहतर निर्माण” रखी गई है।

आईएचसीआई ने सभी के लिए स्वास्थ्य और कल्याण सुनिश्चित करने को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मिशन को मजबूत किया है: डॉ. मनसुख मांडविया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में एक सहकारी समिति के चुनाव में रविवार को जीत दर्ज की। यह विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी का निर्वाचन क्षेत्र है।
जिले के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने भेकुटिया समबेय कृषि समिति की 12 में से 11 सीट पर जीत दर्ज की है, वहीं एक सीट तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई है।

लिकिथ वाईपी ने ‘स्किल ऑफ प्रोटोटाइप मॉडलिंग वर्ल्‍डस्किल काम्पिटिशन 2022’ (डब्‍ल्‍यूएससी2022) में कांस्य पदक जीता है। लिकिथ ने टोयाटा तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान से मेक्ट्रोनिक्स में अपना डिप्लोमा पूरा किया है और वे जनवरी 2022 से इस प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण ले रहे थे

झारखंड में जारी सियासी उठापटक के बीच आज हेमंत सोरेन सरकार ने एक दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया। इस सत्र में सरकार ने सदन मे विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिसपर चर्चा की गई। सरकार ने पहले ध्वनि मत से सदन में बहुमत साबित किया। इसके बाद मत विभाजन के जरिए सरकार के पश्र में 48 जबकि विपक्ष में शून्य वोट पड़े।

राष्ट्रमंडल खेल, 2022 के छठे दिन भारत ने एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। लवप्रीत सिंह के कांस्य पदक के बाद, जुडोका तूलिका मान ने 78+ किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता, भारोत्तोलक गुरदीप सिंह ने पुरुषों के +109 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता, सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीता और तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में भारत का पहला कांस्य पदक जीतकर एथलेटिक्स में

भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के भारोत्तोलन के 109 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 355 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता। 5 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ भारत के पदकों की संख्‍या बढ़कर अब 14 तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी,

चार महिला खिलाड़ियों की भारतीय लॉन बॉल्स टीम (विमेन्स फोर) ने मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया। लॉन बॉल्स स्पर्धा में यह देश का पहला पदक है। चार महिला खिलाड़ियों के इवेंट में रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की चौकड़ी ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराया। इसके साथ ही पदक तालिका में भारत के 4 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक मिलाकर कुल 10 हो चुके हैं।

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के तीसरे दिन भारत को दूसरा गोल्‍ड मेडल मिला. जेरेमी लालरिनुंगा ने अपने डेब्‍यू कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के सीजन में 67 किलो भार वर्ग में कुल 300 किलो वजन उठाकर इतिहास रच दिया. मीराबाई चानू के बाद बर्मिंघम में भारत को दूसरा गोल्‍ड प्राप्‍त हुआ. जेरेमी लालरिनुंगा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से ऐपाव लोने से सात किलो अधिक भार उठाने में सफल रहे. लोने ने 293 किलोवजन उठाया. जेरेमी अपने असफल आखिरी प्रयास के दौरान चोटिल जरूर हो गए थे लेकिन एक प्रयास पहले ही वो अपने लिए गोल्‍ड पक्‍का कर चुके थे. ब्रॉन्‍स मेडलिस्‍ट नाइजीरिया के एडीडिओंग उमोफिया 290 किलोग्राम भार उठाया.