Browsing: yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोला तहसील के भरौली गांव में महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य एवं उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष रहे बाबू आरएन सिंह की प्रतिमा का अनावरण तथा उनकी स्मृति में बने बाबू आरएन सिंह अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराने की अनुमति देने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।
पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत ₹201 करोड़ की लागत से 520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का फ्लैग ऑफ एवं टोल फ्री हेल्पलाइन-1962 का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, भारत सरकार परशोत्तम रुपाला ने हरी झंडी दिखाकर किया ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध नई ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं।
25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में छह साल पूरे हो जाएंगे। इसके साथ वह यूपी में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना लंदन में दिये उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ वैश्विक मंचों पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग दूसरे देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं.
19 मार्च, 2017को रविवार था. भारतीय तिथि के अनुसार चैत्र कृष्ण सप्तमी थी. इस दिन लखनऊ के काशीराम स्मृति उपवन में, एक भगवे वस्त्र पहने हुए 44 वर्ष का युवा, भारत के सबसे बड़े राज्य, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहा था.
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच लाइव देखा. टीवी पर मैच देखने के दौरान इसकी तस्वीर भी योगी आदित्यनाथ ने शेयर की. इसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की. योगी आदित्यनाथ द्वारा जैसे ही ये तस्वीर ट्वीट की, वैसे ही लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दी. लोग कई तरह की प्रतिक्रिया इस पर दे रहे हैं.
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक शख्स के आरोप के हवाले से कहा है कि अयोध्या जिले में जमीन पर अवैध कब्जा करने की नीयत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया गया है और अब मुख्यमंत्री जी बताएं कि ऐसे भूमाफिया पर वो कार्रवाई करेंगे या दिल्ली से विशेष दस्ता आएगा.
यूपी के विधानसभा और विधान परिषद में एक दिन की कार्यवाही महिला विधायकों को समर्पित करने के ऐतिहासिक मौके से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला विधायकों को पत्र लिखा है। दोनों सदनों की सभी महिला सदस्यों को लिखे इस पत्र में मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, साथ ही मिशन अंतर्गत अब तक के प्रयासों और परिणामों का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराया है।