इलाहाबाद/ नयी दिल्ली। छोटी नदियां बचाओ अभियान और जल बिरादरी के शिविर में छोटी छोटी नदियों को बचाने के लिए देश भर के जल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। तरुण भारत संघ के संस्थापक जलपुरुष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि जब तक छोटी नदियों की सेहत ठीक नहीं होती, न भारतीय समाज स्वस्थ रह सकता है और न गंगा। इस मौके पर शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द ने कहा कि जो राजा अपनी प्रजा की रक्षा न कर सके, उसको गंगा माफ नहीं करती।
जलपुरुष के नाम से विख्यात राजेन्द्र सिंह ने कहा, देश में छोटी नदियो को कब्जा मुक्त करने, नदियों के वन क्षेत्र को बचाने की लड़ाई छेडऩी होगी। उत्तर प्रदेश बार कैन्सिल के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि नदी के हक में कानून है, अधिवक्ताओ की टीम कोर्ट के अंदर और सड़क पर नदी की लड़ाई में साथ खड़ी होगी।… उपस्थित जनसमूह ने जोर दिया कि यदि जल है तो कल है, तो जल के स्त्रोतो की रक्षा करना सबसे जरुरी है। इस मौके पर जल की रक्षा के लिए आंदोलन करना जरुरी है।
छोटी नदियां बीमार हुई तो न किसान बचेंगे न गंगा- जल पुरुष राजेन्द्र सिंह*
Previous Articleअंतरिम आम आम बजट 2019:-20 पक्ष-विपक्ष के नेताों की टीका टिप्पणी
Next Article भारतीय किक्रेट की महिला तेंदुलकर बनी मिताली राज
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
