पुलवामा शहीदों के लिए 300 पंडितों ने किया हवन
चंडीगढ़/जींद। जगतगुरु शंकराचार्य दिग्विजय मंडल जींद द्वारा पुलवामा आतंकी आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए सोमनाथ संस्कृत महाविद्यालय में विशेष हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला भर से 300 से अधिक पंडितों ने एक लाख गायत्री मंत्रों का जाप और हवन पूजा पाठ करके शहीदों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गयी। ।
मंडल के संचालक आचार्य शास्त्री ने कहा कि शहीदों की आत्मा की शांति के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया है। हवन के माध्यम से पुलवामा में शहीद हुए सभी जवानों के लिए प्रार्थना की गई है। भारत के जवान हर समय अपनी जान जोखिम में डाल कर देश की रक्षा करते हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 49 जवान शहीद हो गए। इससे पूरा देश आहत है। हरियाणा के और भी दर्जनों शहरों कस्बों में रोजाना पूजा पाठ भंडारा अन्न वस्त्र दान और शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने के लिए सामूहिक कोष संग्रह किए जा रहे हैं।
पुलवामा शहीदों के लिए 300 पंडितों ने किया हवन
Previous Articleकमल और अशोक के चक्कर में परेशान चल रहे हैं पायलट और सिंधिया
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.