गांधीनगर। गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देखने जाने वाले सैलानियों की सुविधा और आराम के लिए चार मार्च से रेलवे प्रशासन द्वारा एक स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा। पांच महीने पहले 31 अक्टूबर ,2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का उद्घाटन किया था। रेल मंत्रालय के अनुसार यह ट्रेन सरकार की ‘भारत दर्शन योजना’ के तहज चलाई जाएगी। चंडीगढ़ से चार मार्च से शुरू हो रही इस स्पेशल ट्रेन के तहत आठ दिन और सात रातों का यात्रा पैकेज होगा।
इस विशेष यात्रा के तहत मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश के इंदौर के पास ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र के नासिक में त्र्यंबकेश्वर और शिरडी जैसे तीर्थस्थलों को शामिल किया जाएगा। इसके अनुसार यात्रा पैकेज के तहत किराया प्रति व्यक्ति 7,560 रुपए निर्धारित किया गया है। इसके तहत चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर जैसे कई स्टेशनों पर सवार होने और उतरने की भी सुविधा होगी।
रेलमंत्रालय के अनुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के लिए इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। ट्रेन वडोदरा स्टेशन पर रुकेगी और यहीं से यात्रियों को बस से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ले जाया जाएगा। सवारियों को समय पर खाने पीने और बस से आने ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रेलवे की ओर से लजीज भोजन नाश्ता पेय की भी सुविधा है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चिकित्सको की भी व्यवस्था की है, ताकि बीमारी या बीमार पड़ने पर अस्वस्थ मरीजों के उपचार की व्यवस्था हो। इस स्पेशल ट्रेन को लेकर सवारियों के उत्साह और ठीक ठाक रिस्पांस पर देश के और भी कई जगहों से भारत दर्शन योजना के तहत और भी रेलों को चलाया जा सकता है। रेलवे को उम्मीद है कि इस अभियान के पहले खेप में करीब 1000 यात्रियों को बुक करने की कोशिश की जा रही है। ।।
Next Article हरियाणा 2019-20 बजट सार
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
