नयी दिल्ली। हिन्दी के मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और भाजपा के बीच जारी चूहे बिल्ली के इस खेल में अंततः शत्रुघ्न सिन्हा को मात मिली। सरकार संगठन और पार्टी से उपेक्षा के बदले दूसरों को खामोश करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के बागी तेवरों और उग्र बयानों से पार्टी भी खफा थीं और चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब की टिकट से वंचित कर दिया। आर-पार की लडाई में अब दोनों आमने सामने टकराने की मुद्रा में है। लगभग तीन दशक से बीजेपी से जुड़े रहे दिग्गज नेता और हिंदी सिनेमा के अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अब छह अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे। बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में शामिल होंगे। वह पार्टी में बतौर स्टार नेता और स्टार प्रचारक भी इस चुनाव में काम करेंगे। इससे पहले सिन्हा को आज ही कांग्रेस में शामिल होना था।
माना जा रहा है कि कांग्रेस सिन्हा को पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारेगीस। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मास्टर ऑफ सिचुएशन बताया था। उन्होंने राहुल की मिनिमम इनकम गारंटी की तारीफ करते हुए इसे ‘मास्टर ऑफ सिचुएशन’ राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक कहा है।
सिन्हा लोकसभा चुनाव 2009 के दौरान बिहार में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से फिल्म अभिनेता शेखर सुमन को हराकर चुनाव जीता था। उन्होंने 2014 में पटना साहिब से दोबारा जीत हासिल की थी। वह अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में मंत्री भी रहे, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सुप्रीमो अमित शाह के कार्यकाल में इनकी जमकर उपेक्षा की। जिसके खिलाफ अब शत्रुघ्न सिन्हा पूरी तरह तैयार हो गए हैं। ।।।
भाजपा से बागी तेवर के बाद शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के हुए फिर लड़ेंगे चुनाव और चुनाव प्रचार भी करेंगे /
Previous Articleऔर अब सिद्धू का पीएम पर हमला
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
