प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक संगीत के वरिष्ठ संगीतज्ञ श्री कादरी गोपालनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “असाधारण कादरी गोपालनाथ उत्कृष्टता के प्रतीक थे। अपनी अनूठी लगन और प्रतिभा के बल पर उन्होंने कर्नाटक संगीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका संगीत सभी महाद्वीपों में लोकप्रिय था। उनके निधन से मुझे अपार दुख पहुंचा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।
प्रधानमंत्री ने कादरी गोपालनाथ के निधन पर शोक प्रकट किया
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
